Saturday, October 31, 2026

तमिलनाडु में 53 वर्षीय अधेड़ को लिव-इन पार्टनर के साथ जिंदा जलाने की घटना, हुई मौत

तमिलनाडु : तमिलनाडु के तिरुवनमलाई जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें अज्ञात लोगों ने एक 53 वर्षीय व्यक्ति और उसके साथ रह रही लिव-इन पार्टनर को झोंपड़ी में बंद करके आग लगा दी। हादसे के दौरान झोंपड़ी में बंद दोनों लोगों की जलकर मौत हो गई। इस घटने में मृतकों की पहचान चेंगम के पास पक्कीरिपालयम गांव के निवासी किसान पी शक्तिवेल और उनकी लिव-इन पार्टनर 40 वर्षीय एस अमृतम के रूप में की गई।

चेंगम के इंस्पेक्टर एम सेल्वराज ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पक्कीरीपालयम में एक झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुसिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम को वहां के जांच में दो शव मिले, जो बुरी तरह से जल चुके थे। जिनकी पहचान करना भी मुश्किल था।

पुलिस टीम के साथ ही एक फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और सुराग जुटाने के लिए घटनास्थल की छानबीन की। जांच में एक खोजी कुत्ते की मदद ली गई। वहां मौजूद पुलिस ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम मौके पर ही किया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि शक्तिवेल तीन साल पहले अपनी पत्नी एस तमिलारसी से अलग हो गए थे। दंपति के दो बेटे और एक बेटी है। उनकी पत्नी वर्तामान में अपने बच्चों के साथ बेंगलुरु में रहती हैं। मिली जानकारी के अनुसार सेल्वराज का अमृतम से तीन साल पहले रिश्ता शुरू हुआ था। अमृतम भी अपने पति से अलग रह रही थीं और उनके भी दो बेटे और एक बेटी है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर