Friday, October 30, 2026

रांची में दवा कारोबारी संजय राजगढ़िया से कुख्यात प्रिंस खान के नाम पर मांगी गई एक करोड़ की रंगदारी

रांची : चर्चित दवा कारोबारी संजय राजगढ़िया से कुख्यात प्रिंस खान के नाम पर एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगी गई है। उन्होंने इसे लेकर कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। टेक्निकल सेल की भी मदद ली जा रही है। भुक्तभोगी संजय राजगढ़िया ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि वे जयहिंद फार्मा नामक प्रतिष्ठान के संचालक हैं। वे और उनके छोटे भाई संदीप राजगढ़िया साथ मिलकर दवा का कारोबार करते हैं।

12 मार्च को ऑडियो मैसेज

अपनी शिकायत में दवा कारोबारी ने बताया कि 12 मार्च को रात करीब सवा आठ बजे उनके कैशियर अनुपम हरित के मोबाइल पर एक मैसेज और ऑडियो कॉल आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को गैंगस्टर प्रिंस खान बताया। धमकी दी कि संदीप राजगढ़िया एक करोड़ रुपये की रंगदारी दे, नहीं तो उनका प्रतिष्ठान बंद करा दिया जाएगा। मैसेज में उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद वे अपने कैशियर के साथ कोतवाली थाना पहुंचे और केस दर्ज कराया।

पूर्व में रंगदारी मांगने की घटनाएं

बता दें कि दिसंबर में कर्रा के लोधमा निवासी रेस्टोरेंट संचालक से प्रिंस खान के नाम पर एक करोड़ रंगदारी मांगी गई थी। वहीं सात मार्च को रेस्टोरेंट में दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें कर्मचारी मनीष गोप की मौत हो गई थी। इसी क्षेत्र से सटे कुटियातू के दो जमीन कारोबारी समीस महतो और अनूप महतो से भी एक करोड़ मांगे गए थे।

बोकारो में मामले की जांच शुरू

वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो-वीडियो के बाद बोकारो पुलिस सतर्क हो गई है। ऑडियो में खुद को प्रिंस खान बताने वाला व्यक्ति बोकारो के बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में बंसल ग्रुप द्वारा बनाए जा रहे बीएमडब्ल्यू फैक्ट्री परिसर में बम फेंकने की जिम्मेदारी लेते हुए धमकी देता सुनाई दे रहा है।

वायरल ऑडियो में कहा गया है कि फैक्ट्री से जुड़े सुरेश सिंह का “कान खोलने” के लिए बम फेंकवाया गया था। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर बात को मैनेज नहीं किया गया तो “खोपड़ी खोल दी जाएगी।” हालांकि फैक्ट्री परिसर में बम फेंके जाने की घटना की किसी भी स्तर पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हरबिंदर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने वायरल ऑडियो-वीडियो की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बंसल ग्रुप की साइट पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले का सत्यापन होने के बाद जरूरत पड़ने पर बीएमडब्ल्यू से जुड़े प्रतिनिधियों और परियोजना की सुरक्षा बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर