Friday, October 30, 2026

पलामू में बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को गोली मार किया घायल, पुलिस जांच में जुटी

पलामू : सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया गांव में रविवार को दिनदहाड़े की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बुलेट बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने पवन सिंह नामक युवक को निशाना बनाते हुए गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें : पलामू: पांकी सीएचसी पर प्रसव के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, सीएम ने जांच के दिए निर्देश, एएनएम व तीन नर्सें हटाई गईं

खतरे से बाहर है स्थिति

अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने युवक को खतरे से बाहर बताया है। बताया जा रहा है कि युवक के हाथ में गोली लगी है। इधर, सदर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन तेज कर दी गई है। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस जवान के रूप में युवक की पहचान 

बतया जा रहा है कि घायल युवक लातेहार जिला पुलिस बल में तैनात जवान पवन सिंह है और घटना के समय वह अपने ससुराल पहुंचा था, उसी वक्त घात लगाकर बैठे बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग कर दी. घटना जवान के ससुराल स्थित घर के ठीक दरवाजे पर हुई. लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र स्थित बरवईया चामा के रहने वाले 33 वर्षीय पवन सिंह इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे.

रविवार शाम पहुंचे थे ससुराल

रविवार की शाम वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने परिजनों से मिलने के लिए ससुराल सुआ गांव आ रहे थे. शाम करीब 5 बजे जैसे ही वह सुआ गांव निवासी हृदया सिंह के घर के सामने पहुंचे और अपनी बाइक खड़ी करने लगे, तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी वहां आ धमके. अपराधियों ने बिना मौका गंवाए पवन सिंह को लक्ष्य कर गोली चला दी, जो सीधे उनके हाथ में जा लगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर