Friday, October 30, 2026

पलामू में खिड़की के सहारे कमरे में घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

मेदिनीनगर/ पलामू : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा पंचायत क्षेत्र में तीन बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। यह जानकारी पुलिस ने दिया है। पुलिस ने बताया कि पड़ोसी युवक ने कमरे की खिड़की तोड़कर घटना को अंजाम दिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गुरुवार दोपहर जेल भेज दिया। घटना बुधवार रात हुई।

इसे भी पढ़ें : पलामू में सड़क दुर्घटना में दो नाबालिग समेत तीन की मौत, बाइक व कार की हुई सीधी टक्कर

थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने शाम 7 बजे जानकारी दी की सेमरा पंचायत क्षेत्र की 22 वर्षीय महिला ने अपने पड़ोसी रब्बानी अंसारी (उम्र 30वर्ष) पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

घटना के वक्त महिला का पति घर पर नहीं था। मजदूरी करने के सिलसिले में घर से बाहर है। इसी का फायदा उठाकर युवक खिड़की तोड़कर कमरे में घुस गया था। महिला के दो लड़की और एक लड़का है। महिला को पुलिस ने मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मेडिकल चेकअप के लिए भेजा है ।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर