Monday, October 5, 2026

खूंटी में एसपी ने आगाामी त्योहारों को लेकर बैंक प्रबंधकों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

खूँटी : झारखंड के खूंटी जिले में गुरूवार को एसपी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ आगामी त्योहारों के मद्देनजर बैंक एवं ग्राहकों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान एसपी ऋषभ गर्ग ने बैंक शाखाओं एवं एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी शाखा प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें : धनबाद के पम्पू तालाब में चला सेवा संकल्प अभियान, विधायक राज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं के साथ की सफाई

विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखने, पर्याप्त अवधि तक फुटेज सुरक्षित रखने, अलार्म/सायरन एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की नियमित जाँच, बैंक एवं एटीएम परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। आगामी त्योहारों के दौरान बैंकों में ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही एवं नकद लेन-देन को देखते हुए बैंक परिसर एवं आसपास विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया।

इसके साथ ही, बैंक प्रबंधकों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि, साइबर/वित्तीय धोखाधड़ी अथवा सुरक्षा संबंधी घटना की सूचना तत्काल संबंधित थाना अथवा पुलिस को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। एसपी ने बैंक प्रबंधन एवं स्थानीय पुलिस के बीच बेहतर समन्वय एवं त्वरित सूचना आदान-प्रदान पर विशेष बल देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान बैंक एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर