Sunday, September 13, 2026

हैदराबाद में 27 वर्षीया महिला ने 11 महीने के मासूम संग दी जान, पति पर लगाया था उत्पीड़न का आरोप

तेलंगाना : हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 27 साल की एक महिला ने पहले अपने 11 महीने के बेटे को जहर दे दिया। फिर उसने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी। यह कदम उठाने के पीछे की वजह पारिवारिक विवाद था। मामला तेलंगाने के मीरपेट पुलिस स्टेशन के इलाके का है। पुलिस ने बताया कि 27 साल की सुष्मिता ने हस्तिनापुरम क्षेत्र के जयकृष्णा एन्क्लेव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से  पहले महिला ने कथित तौर पर अपने 11 महीने के बेटे अश्वंथ नंदन रेड्डी को भी जहर दे दिया। इस बीच महिला की भाभी ने भी कथित तौर पर जहर खा लिया था।

महिला की पहचान सुष्मिता के रूप में हुई । जिसके बाद यह पता लगाया गया कि उसके पति यशवंत रेड्डी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज की गई है। मीरपेट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सुष्मिता की शादी चार साल पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट यशवंत रेड्डी से हुई थी। वहां मौजूद लोगों से पता लगाया गया कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से झगड़े चल रहे थे।

एक सप्ताह पूर्व चौथी के छात्र ने दी थी जान

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, एक हफ्ते पहले हैदराबाद में एक चौथी कक्षा के छात्र ने घर के बाथरूम में आईडी कार्ड के स्ट्रैप से लटककर आत्महत्या की थी। बताया गया कि छात्र को उसके क्लासमेट ने सही तरीके के ड्रेस न पहनने को लेकर बार-बार परेशान किया करते थे और उसका मजाक बनाया करते थे। जब वो स्कूल से घर लौटा तो उसने घर में खुद के अकेला पाकर बाथरूम में जाकर आईडी कार्ड से फांसी लगा ली। बाद में जब परिजन घर आए तो प्रशांत को बाथरूम में लटका देखा। फौरन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर