Saturday, October 31, 2026

छपरा में पिता का शव लेकर एंबुलेंस में लौट रहा बेटा, ट्रक ने मारी टक्कर

छपरा: छपरा–सिवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर सोमवार सुबह सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार पिता का शव लेकर घर लौट रहे बेटे की एंबुलेंस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मृतक का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह दुर्घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदलाल सिंह कॉलेज से पश्चिम रक्षाब्रह्म के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से आ रहे ट्रक ने एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस सड़क किनारे जा लगी।

इलाज के दौरान हुई थी पिता की मौत

मिली जानकारी के अनुसार सिवान जिले के बररम गांव निवासी छठू प्रसाद का इलाज पटना में चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनके पुत्र अभय कुमार एंबुलेंस से पिता का शव लेकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल अभय कुमार को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे में अभय कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अभय कुमार को दाउदपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

चालक मौके से फरार

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक और एंबुलेंस चालक दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के बाद मृतक छठू प्रसाद के शव को दूसरी एंबुलेंस से सिवान भेज दिया गया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर