Saturday, October 31, 2026

विशाल चतुर्वेदी की ‘हनुमान अंश’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, यश की ‘टाक्सिक’ को छोड़ा पीछे

मनोरंजन डेस्क: नीम करोली बाबा के आध्यात्मिक जीवन पर आधारित ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। शुरुआत में फिल्म की रफ्तार भले ही धीमी हुई थी लेकिन बाद में फिल्म ने तेज रफ्तार पकड़ ली थी। शोभिनव सत्या और चंदन आनंद स्टारर यह फिल्म अब 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। फिल्म के रिलीज होने के 31 वें दिन की कमाई में 37.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें: ‘बिग बॉस 20’ में किचन को लेकर माही विज और ईशा रिखी की बीच तीखी बहस, कहा- लड़की हो चाय बनानी आनी चाहिए

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने रिलीज के 31 वें दिन भारत में करीब 22.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म ने भारत में कुल 144.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि फिल्म अपने पांचवें हफ्ते में पहुंचने के बाद भी शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत रही है।

इस फिल्म को विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनाया गया है और निर्देशक विशाल ने अपने कई इंटरव्यू में कहा था कि उन्हे नहीं लगता था की यह फिल्म दर्शकों के बीच अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी। लेकिन फिल्म की लगातार बेहतरीन कमाई ने साबित कर दिया कि उनका इस फिल्म को कम समझना और इनती जल्दी किसी नतीजे पर आना भी गलत था।

फिल्म ने अपने पहले दिन करीब 10 लाख रुपये कमाए थे। और दो हफ्तों के भीतर फिल्म ने करीब 1.48 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म के टीम को लग रहा था की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक नहीं टिक पाएगी। लेकिन रिलीज होने के 16 वें दिन फिल्म ने अचानक से अपनी रफ्तार पकड़ ली। इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली और दर्शकों द्वारा माउथ पब्लिसिटी के कारण फिल्म को काफी फायदा हुआ।

इस फिल्म की सफलता का एक कारण यह भी है की इसे बड़े बजट और बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्मों की तरह बड़े पेेमाने पर रिलीज नहीं किया गया था। इस फिल्म को करीब 2 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया था। इनती कम बजट में बनने के बावजूद भी फिल्म ने भारत में करीब 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म में शोभिनव सत्या नीम करोली के किरदार में नजर या रहे है। खास बात यह है कि शोभिनव सत्या पहले फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद से जुड़े थे, लेकिन ऑडिशन के बाद उन्हें मुख्य किरदार निभाने का मौका दिया गया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर