लाइफस्टाइल डेस्क : आजकल बाल झड़ना और पतले होना आम परेशानी बन चुका है. लोग महंगे शैंपू, सीरम और स्पा पर खूब पैसा खर्च करते हैं. लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता. असल वजह बाहर नहीं, अंदर छिपी होती है. बालों की असली मजबूती डाइट से आती है. अगर शरीर को सही पोषण नहीं मिलेगा, तो कोई भी प्रोडक्ट लंबे समय तक काम नहीं करेगा. हेल्दी डाइट से हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं और बाल नेचुरली घने दिखते हैं. अब सवाल है कि रोज की डाइट में क्या शामिल किया जाए.
Highlights:
इसे भी पढ़े: बिना मेकअप के भी दिख सकते हैं फ्रेश और ग्लोइंग, जानिए चुकंदर के इस्तेमाल से स्किनकेयर के ये फायदे
ये चीजें बदल सकती हैं बालों की हालत
शकरकंद में मौजूद बीटा कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन A में बदलता है, जो स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. वहीं, चिया सीड्स ओमेगा-3 और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करते हैं. इसके साथ ही अंडे प्रोटीन और बायोटिन का अच्छा सोर्स हैं, जिससे बाल मजबूत बनते हैं. कद्दू के बीज में मौजूद जिंक और आयरन हेयर ग्रोथ साइकिल को संतुलित रखते हैं. दही पेट को हेल्दी रखता है, जिससे शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से सोख पाता है. वहीं, बादाम विटामिन E और हेल्दी फैट्स देते हैं, जिससे बालों में नेचुरल शाइन आती है. इसके अलावा पालक आयरन की कमी को पूरा करता है, जो बाल झड़ने की एक बड़ी वजह होती है.
क्यों असर करती है ये डाइट
जब शरीर को सही पोषण मिलता है, तो ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इससे स्कैल्प तक ऑक्सीजन और जरूरी न्यूट्रिएंट्स पहुंचते हैं. यही प्रक्रिया बालों को जड़ से मजबूत बनाती है और उनकी डेंसिटी बढ़ाती है. अब धीरे-धीरे लोग केमिकल प्रोडक्ट्स से हटकर नेचुरल तरीकों की तरफ जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी हेल्दी डाइट और नेचुरल केयर का ट्रेंड बढ़ रहा है. एक्सपर्ट्स भी यही सलाह दे रहे हैं कि बालों के लिए बाहर से ज्यादा अंदर का ध्यान रखें. अगर आप सच में घने और मजबूत बाल चाहते हैं, तो शैंपू बदलने से ज्यादा अपनी थाली बदलें. सही डाइट ही असली हेयर केयर है.

