Friday, October 30, 2026

घर की दीवारों से पेंट या प्लास्टर बार-बार उखड़ रहा है तो घबराने के बजाय ऐसे करें ठीक

डेस्क: अगर आपके घर की दीवार पर लगा पेंट या प्लास्टर जगह-जगह से उखड़ने लगे तो परेशान होने के बजाय छोटी-सी मरम्मत से भी दीवार को दोबारा ठीक किया जा सकता है। लेकिन सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर प्लास्टर या पेंट खराब क्यों हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: 28 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार, इन राशियों पर होगी भगवान शिव की कृपा

दीवार से प्लास्टर या पेंट झड़ने की सबसे बड़ी वजह अक्सर नमी और सीलन होती है। बारिश का पानी दीवार में जाना, छत या पाइप में लीकेज और बाथरूम-किचन की ज्यादा नमी इसके पीछे कए कारण हो सकती है। इसके अलावा, दीवार पर सही तरीके से प्राइमर न लगाना, धूल वाली सतह पर पेंट करना या खराब क्वालिटी का पेंट इस्तेमाल करना भी एक वजह हो सकता है। अगर पेंट के नीचे बुलबुले नजर आ रहे हैं, दीवार पर सीलन के निशान हैं या प्लास्टर हाथ लगाने पर टूट रहा है, तो सिर्फ उसके ऊपर नया पेंट बिल्कुल भी ना करए क्यूंकि इससें दीवाल और ज्यादा खराब हो सकता है।

मरम्मत शुरू करने से पहले दीवार को अच्छी तरह से देख ले कि कहीं पानी तो नहीं रिस रहा, पाइप में लीकेज तो नहीं है या बारिश के बाद दीवार ज्यादा गीली तो नहीं हो जाती है। aअगर नमी की वजह बनी हुई है, तो पहले उसे ठीक करें वरना कुछ समय बाद नया पेंट भी फिर से उखड़ सकते है।

अब आप एक स्क्रेपर या पुट्टी नाइफ की मदद से ढीला पेंट और कमजोर प्लास्टर धीरे-धीरे करके हटा दें। जो हिस्सा आसानी से निकल रहा है, उसे पूरी तरह साफ कर लें और फिर इसके बाद दरार या गड्ढे वाली जगह पर वॉल फिलर या रिपेयर मटेरियल लगाकर सतह को फिर से भर दें।

फिलर लगाने के तुरंत बाद पेंट न करें पहले इसे अच्छी तरह सूखने दें। इसके बाद सैंड पेपर से उस हिस्से को रगड़कर बराबर कर लें क्योंकि दीवार जितनी समतल होगी, पेंट के बाद फिनिशिंग उतनी ही अच्छी दिखेगी।

सतह तैयार होने के बाद पहले प्राइमर लगाएं फिर इसके सूखने के बाद पेंट करें। अगर दीवार ऐसी जगह है जहां नमी ज्यादा रहती है, जैसे बाथरूम, किचन या बाहरी दीवार, तो उस जगह के लिए सही पेंट और वॉटरप्रूफिंग का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा। और अगर दीवार में लगातार सीलन, बड़ी दरार, भारी प्लास्टर झड़ना या पानी का रिसाव है, तो सिर्फ घरेलू मरम्मत पर निर्भर न रहें, ऐसी स्थिति में किसी मिस्त्री या विशेषज्ञ से दीवार की जांच करवाना बेहतर है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर