Friday, October 30, 2026

28 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार, इन राशियों पर होगी भगवान शिव की कृपा

न्यूज डेस्क : इस शुक्रवार यानी 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा के साथ रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना महादेव को समर्पित किया गया है और सावन पूर्णिमा पर भगवान शिव की आराधना करने और उनके मंत्र का जाप करना बेहद लाभदायक होता है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस शुभ अवसर पर कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव भी पर सकता है।

इसे भी पढ़ें: बिहार में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून, मौसम विभाग ने 26 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए रक्षा बंधन से पहले का समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है और मेहनत का उचित परिणाम मिलने के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है साथ ही परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और भाई-बहन का सहयोग भी मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ पाने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और क्षमता की सराहना हो सकती है। आय के नए स्रोत बनने के अवसर मिल सकते हैं एंव व्यापार करने वाले जातकों को किसी महत्वपूर्ण सौदे से लाभ मिलने की संभावना है और परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। सावन पूर्णिमा पर भगवान शिव की श्रद्धापूर्वक पूजा करना आपके लिए विशेष फलदायी माना जा सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए भी रक्षा बंधन से पहले शुभ समय शुरू हो सकता है। आर्थिक मामलों में राहत मिलने और अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है साथ ही नई जिम्मेदारियां आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकती हैं। परिवार में भाई-बहन के साथ प्रेम और सहयोग बढ़ेगा साथ ही इस दौरान जरूरतमंदों की मदद और दान-पुण्य करना शुभ माना जा सकता है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर