Thursday, November 5, 2026

बॉक्स ऑफिस पर टिकने की जद्दोजहद में ‘मैं वापस आऊंगा’, 8वें दिन का कलेक्शन आया सामने

Mumbai: इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ‘मैं वापस आऊंगा’ ने रिलीज के बाद ऑडियंस का दिल जीत लिया था। दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह स्टारर इस पार्टिशन ड्रामा को इमोशनल कहानी और पावरफुल एक्टिंग के लिए काफी तारीफ मिली।

लेकिन अब फिल्म दूसरे हफ्ते में एंटर कर चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई की स्पीड थोड़ी स्लो हो गई है। 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई।

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 8: आठवें दिन कितनी हुई कमाई?

Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 8वें दिन भारत में 1.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

 टोटल कलेक्शन अब तक: 

– इंडिया नेट: 14.15 करोड़ रुपये

– इंडिया ग्रॉस: 16.88 करोड़ रुपये

– ओवरसीज ग्रॉस: 9.25 करोड़ रुपये

– वर्ल्डवाइड टोटल: 26.13 करोड़ रुपये

 

डे वाइज इंडिया नेट कलेक्शन: 

डे 1: 1.15 करोड़

डे 2: 1.85 करोड़

डे 3: 2.50 करोड़

डे 4: 1.15 करोड़

डे 5: 1.65 करोड़

डे 6: 1.75 करोड़

डे 7: 2.25 करोड़

डे 8: 1.90 करोड़

कुल: 14.15 करोड़ रुपये

 कहानी क्या है? 

‘मैं वापस आऊंगा’ भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बैकड्रॉप पर बनी एक इमोशनल लव स्टोरी है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना, नसीरुद्दीन शाह के अलावा बनीता संधू, कुमुद मिश्रा, रजत कपूर, संजय सूरी और डॉली अहलूवालिया अहम रोल में हैं।

इम्तियाज अली की ये फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कंटेंट को लेकर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलने के बावजूद दूसरे हफ्ते में कमाई थमती नजर आ रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर