Thursday, July 23, 2026

पाकुड़ में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी और बच्चे की हुई मौत

पाकुड़ : मंगलवार देर रात बड़ा रेल हादसा हुआ है.यहां वंदे भारत की चपेट में आने से पति-पत्नी और बच्चे की मौत हो गई.जानकारी के अनुसार, यह रेल हादसा नगरनबी रेलवे स्टेशन के पास हुआ है. जहां न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा जा रही 22302 वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कालीतल्ला मोहल्ला निवासी चंदन सरदार, उनकी पत्नी रूम्पा सरदार और उनकी मासूम बेटी के रूप में हुई है.

बहन के घर से लौट रहा था परिवार

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि तीनों अपनी बहन के घर से लौट रहे थे. नगरनबी के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन आ गई. वे उसकी चपेट में आ गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों के शव ट्रैक पर बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में मिले. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

GRP में तैनात ASI ने बताया

इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को रेलवे ट्रैक से हटा दी है.वहीं जीआरपी आउट पोस्ट में तैनात एएसआई शिबू सरदार ने बताया कि मंगलवार देर रात नगरनबी रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 145/38 और 145/40 के पास हादसे की सूचना मिली थी.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां एक पुरुष, एक महिला और एक बच्ची के शव टुकड़ों में बिखरे मिले. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. वहीं परिजनों को हादसे की खबर मिलते हीं परिवार में दुखो का पहाड़ उमड़ पड़ा है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर