Thursday, November 5, 2026

‘बाबरी मस्जिद की नींव’ रखने वाले हुमायूं कबीर ने कहा- इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मस्जिद’ के नाम पर एक मस्जिद की नींव रखने वाले तृणमूल कांग्रेस से निकाले गए विधायक हुमायूं कबीर ने कहा कि इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है. हुमायूं कबीर ने कहा, “कल मैंने जो मस्जिद की नींव रखी, उससे राजनीति का कोई संबंध नहीं है. राजनीति अलग है और ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव अलग है. जिस मक़सद से ‘सनातन संस्कृति संसद’ पवित्र गीता का पाठ कर रही है, उसी मक़सद से हम क़ुरान का पाठ करवाएंगे…हम एक लाख लोगों को इकट्ठा करके उन्हें खाना खिलाएंगे और फिर बाबरी मस्जिद का काम शुरू होगा.”

उन्होंने कहा, “बाबरी मस्जिद 450 साल तक अयोध्या में थी, उसे तोड़ दिया गया, वहां राम मंदिर बनाया गया और मस्जिद के लिए दूसरी जगह दी गई लेकिन वे इसे नहीं बना पाए. अब हम मुर्शिदाबाद में ‘बाबरीमस्जिद’ बना रहे हैं तो किसी को इससे कोई तकलीफ़ नहीं होनी चाहिए.”

‘ममता बनर्जी आग से खेल रही हैं’

इस मस्जिद की नींव रखे जाने से पहले बीजेपी ने आरोप लगाया था कि तृणमूल कांग्रेस सांप्रदायिक ध्रुवीकरण कर रही हैं. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राजनीतिक लाभ के लिए मुस्लिमों के ध्रुवीकरण के लिए इस विधायक का इस्तेमाल कर रही हैं. वह आग से खेल रही हैं.” उन्होंने कहा कि बेलडांगा से आ रही रिपोर्टों ने ‘गंभीर चिंता’ पैदा कर दी है.

मालवीय ने दावा किया कि कबीर के समर्थकों को उस ढांचे के निर्माण के लिए ईंटें ले जाते हुए देखा गया, जिसे उन्होंने बाबरी मस्जिद बताया है. मालवीय ने कहा कि हुमायूं कबीर ने कहा है उन्हें पुलिस का समर्थन हासिल है.

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर