Thursday, July 23, 2026

सिरमौर में भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में दर्दनाक हादसा सामने आया है। श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली धनडूरी पंचायत के तलंगाना गांव में देर रात करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। इस भीषण आग में तीन घर जलकर खाक हो गए, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कविता देवी पत्नी लोकेंद्र सिंह, उनकी दो बेटियां सारिका (9 वर्ष) और कृतिका (3 वर्ष), तृप्ता देवी (44 वर्ष) तथा नरेश कुमार के रूप में हुई है। हादसे में लोकेंद्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

1200 675 25816752 thumbnail 16x9 sirmaur fire

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई। सुनील कुमार मौके के लिए रवाना हो चुके हैं, वहीं पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है तथा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर