Thursday, July 23, 2026

यूपी के मिर्जापुर के चुनार में रेलवे ट्रैक पर भीषण हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से कई श्रद्धालुओं की मौत

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। कालका एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 6 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे चुनार रेलवे स्टेशन पर हुआ, जब स्टेशन पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, चोपन से आने वाली पैसेंजर ट्रेन जब चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंची, तो वहां पहले से ही भारी भीड़ मौजूद थी। जगह कम होने के कारण कुछ श्रद्धालु प्लेटफॉर्म की बजाय दूसरी ओर रेल ट्रैक पर उतरने लगे। इसी दौरान, दूसरे ट्रैक से तेज रफ्तार कालका एक्सप्रेस बिना रुके गुज़र रही थी। श्रद्धालु कुछ समझ पाते, इससे पहले ही ट्रेन कई लोगों को अपनी चपेट में ले गई। हादसे में 7 से 8 लोग कट गए, जिनमें से 6 महिलाएं मौके पर ही मौत का शिकार हुईं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर