Monday, October 5, 2026

1 अक्टूबर का राशिफल: जानें अपनी राशि के मुताबिक कैसा रहेगा आपका आज का दिन

राशिफल: आज गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आएगा. कुछ राशियों को धन, करियर और सम्मान में लाभ मिलेगा, वहीं कुछ को बढ़ते खर्च और जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है.

इसे भी पढ़े: सीजन 9 से 20 साल बाद खत्म होगा ‘Koffee with Karan’, नहीं सजेगी करण जौहर संग सितारों की महफिल

मेष राशि 

आज के दिन मेष राशि वालों के लिए आपकी पढ़ाई-लिखाई और बुद्धि का अच्छा विकास होगा. धन प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं. परिवार में कोई शुभ या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है.

वृषभ राशि 

आज के दिन वृषभ राशि वालों को पढ़ाई और किसी विषय पर गहराई से सोचने में रुचि बढ़ेगी. आपकी उम्मीदें मजबूत होंगी और लाभ से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं. धन लाभ के साथ मान-सम्मान बढ़ेगा.

मिथुन राशि 

आज के दिन मिथुन राशि वालों की रोजगार से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी और आर्थिक जरूरतें पूरी हो सकती हैं. छिपकर विरोध करने वालों की चाल सफल नहीं होगी. मन लगाकर काम करने से सफलता मिल सकेगी.

कर्क राशि 

आज गुरुवार के दिन कर्क राशि वालों को पढ़ाई, लेखन, भाषण या किसी ज्ञानवर्धक काम में रुचि बढ़ेगी. व्यापार में सफलता मिल सकती है. घर के लिए जरूरी सामान की खरीदारी करेंगे.

सिंह राशि 

आज के दिन सिंह राशि वालों की आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च अधिक होने के कारण बचत कम हो सकती है. रुके हुए काम पूरे होंगे और सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे. सफलता से मन प्रसन्न रहेगा.

कन्या राशि

आज के दिन कन्या राशि वालों की सरकारी अधिकारियों के बीच आपका प्रभाव बढ़ सकता है. मन में नई उम्मीदें जागेंगी और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. मित्रों और प्रियजनों का सहयोग मिलेगा.

तुला राशि 

आक के दिन तुला राशि वाले मेहनत के दम पर मनचाही सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे. आर्थिक स्थिति को संतुलित रखने में सफल रहेंगे, लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों पर खर्च बढ़ सकता है.

वृश्चिक राशि 

आक के दिन वृश्चिक राशि वालों की समझदारी और काम करने के तरीके की हर जगह तारीफ होगी. लंबे समय से सोची गई इच्छा पूरी हो सकती है. कारोबार में अच्छा बदलाव आएगा और आर्थिक लाभ होगा.

धनु राशि

आज के दिन धनु राशि वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी क्षमता दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा. किसी बड़ी योजना को पूरा करने में कई लोगों का सहयोग मिलेगा.

मकर राशि 

आज के दिन मकर राशि वालों की रहने, खाने-पीने और घर से जुड़ी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. आत्मविश्वास मजबूत होगा और परिवार के सुख-साधन बढ़ेंगे. विरोधियों पर जीत मिलेगी. सामाजिक और राजनीतिक संपर्कों से फायदा हो सकता है

कुंभ राशि 

आज के दिन कुंभ राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है और नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा. माता-पिता और घर के बुजुर्गों के प्रति सम्मान और बढ़ेगा.

मीन राशि 

आज के दिन मीन राशि वाले अपने काम पर पूरा ध्यान रखें. कार्यक्षेत्र में अच्छा काम करने का मौका मिलेगा और आपकी मेहनत की सराहना होगी. धैर्य और समझदारी से परिवार का कोई महत्वपूर्ण काम पूरा कर पाएंगे.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर