Saturday, October 31, 2026

जलगांव में इतिहास: एक ही परिवार के तीन सदस्य नगर निगम चुनाव में विजयी

महाराष्ट्र : बीएमसी सहित महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनावों की मतगणना आज पूरे राज्य में चल रही है। सुबह से ही मतगणना केंद्रों पर भारी भीड़ देखी जा रही है और एक-एक करके नतीजे सामने आ रहे हैं। हर जगह लोगों में उत्साह और बेचैनी दोनों देखने को मिल रही है, क्योंकि इन चुनावों से कई शहरों की राजनीतिक दिशा तय होगी।

इसी बीच जलगांव नगर निगम से एक अनोखी और दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां के कोल्हे परिवार के तीन सदस्यों ने एक साथ चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। ललित कोल्हे, उनकी मां सिंधुताई कोल्हे और उनके बेटे पीयूष ललित कोल्हे ने महायुति गठबंधन के टिकट पर चुनाव लड़ा और तीनों ने बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के बाद पूरे परिवार और समर्थकों ने ढोल-ताशों के साथ जोरदार जश्न मनाया।

सबसे खास बात यह रही कि ललित कोल्हे ने जेल में रहते हुए चुनाव लड़ा और वहीं से जीत दर्ज की। उनकी जीत को लेकर लोगों में काफी चर्चा है। जीत के बाद सामने आए वीडियो में उनकी पत्नी सरिता कोल्हे बेहद भावुक नजर आईं। वह अपने बेटे पीयूष को गले लगाकर खुशी से नाचती दिखीं। सरिता कोल्हे ने कहा कि उनके पति पर झूठे आरोप लगाए गए थे और जनता ने उन्हें न्याय दिया है। उन्होंने कहा कि आज मतदाताओं ने अपने वोट से जेल के दरवाजे तोड़ दिए हैं। सरिता ने यह भी बताया कि उन्होंने प्रण लिया था कि जब तक उनके पति घर वापस नहीं लौटेंगे, तब तक वह चप्पल नहीं पहनेंगी।

यह जीत कोल्हे परिवार के लिए भावनात्मक और राजनीतिक दोनों रूप से बहुत बड़ी मानी जा रही है। दूसरी ओर, बीएमसी के पिछले 2017 चुनावों की बात करें तो तब अविभाजित शिवसेना 84 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। बीजेपी को 82 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को 31, एनसीपी को 9 और मनसे को 7 सीटों पर जीत मिली थी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर