Saturday, October 31, 2026

शुरु हुई देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन , पीएम ने दिखाई हरी झंडी

कोलकात्ता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 जनवरी को पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन से भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह आधुनिक ट्रेन हावड़ा, कोलकाता से गुवाहाटी, कामाख्या के बीच चलेगी। इससे पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राज्यों के बीच यात्रा पहले से ज्यादा तेज, सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगी। यह कदम इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि इस साल के अंत में पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

3,250 करोड़ की बड़ी परियोजना 

पश्चिम बंगाल के मालदा में सार्वजनिक समारोह के दौरान प्रधानमंत्री 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें बालुरघाट हिली नई रेल लाइन, न्यू जलपाईगुड़ी में आधुनिक माल ढुलाई केंद्र, सिलीगुड़ी लोको शेड का उन्नयन और जलपाईगुड़ी में वंदे भारत रखरखाव केंद्र का आधुनिकीकरण शामिल है। इसके अलावा कई रेल लाइनों के नए रूटों पर ट्रेन सेवाएं जल्द शुरू की जाएंगी।

शाम करीब 6 बजे पीएम मोदी गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में “बागुरुम्बा ड्वोउ 2026” सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें 23 जिलों के 81 विधानसभा क्षेत्रों से आए 10,000 से अधिक कलाकार एक साथ बागुरुम्बा नृत्य करेंगे। यह नृत्य प्रकृति, फूलों और मानव जीवन के सामंजस्य का प्रतीक है।

18 जनवरी का बड़ा कार्यक्रम

18 जनवरी को प्रधानमंत्री नागांव जिले के कालियाबोर में 6,950 करोड़ रुपये की काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के लिए भूमि पूजन करेंगे। इसी दिन वे दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों कामाख्या–रोहतक और डिब्रूगढ़ लखनऊ (गोमती नगर) को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे उत्तर और पूर्वोत्तर के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

14 घंटे में हावड़ा से गुवाहाटी

नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की अधिकतम गति 180 किमी/घंटा होगी। यह 958 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 14 घंटे में तय करेगी जो इस रूट पर अब तक की सबसे तेज यात्रा होगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर