Thursday, July 23, 2026

इंदौर के मानपुर भेरू घाट पर आपस में भिड़े 7 वाहन, हादसे के बाद हाईवे जाम

इंदौर : इंदौर जिले के महू क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मानपुर भेरू घाट पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गया, जिससे कुल 7 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मुंबई–आगरा नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां करीब दो किलोमीटर लंबी ढलान है। इसी ढलान पर तेज गति से उतर रहा एक ट्रक अचानक अनकंट्रोल हो गया और आगे चल रहे आयशर वाहन में जा घुसा। इसके बाद आयशर एक कार से टकराया, फिर एक और कार और पिकअप वाहन भी चपेट में आ गए। इसी दौरान ट्रक और गैस टैंकर कारों के ऊपर चढ़ गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। वहीं मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र हीहोर ने बताया कि हादसे में कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। लेकिन राहत की बात यह है कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, सभी लोग सुरक्षित हैं।

ट्रक चालक ने क्या कहा

इंदौर से हैदराबाद जा रहे ट्रक चालक मोहम्मद आरिफ ने बताया कि अचानक गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए था। एक तरफ ट्रैफिक जाम में कारें खड़ी थीं, जिनमें बच्चे भी सवार थे। ऐसे में उन्होंने ट्रक को दूसरी ओर मोड़ने की कोशिश की, जहां ट्रेलर से टक्कर हो गई। उनका कहना है कि उन्होंने खुद को और आम लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की।

कार सवारों से जानिए आपबीती

राजस्थान से आए कार चालक रघुवीर ने बताया कि वे जाम में खड़े थे तभी दूसरी लाइन से आए एक लोडेड ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। पिकअप पलटकर उनकी कार पर गिर गया। कार में दो लोग सवार थे, दोनों सुरक्षित हैं। वहीं दूसरी कार में सवार जयदीप ने बताया कि वे उज्जैन से त्र्यंबकेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे। जाम देखकर उन्होंने गाड़ी सर्विस लेन की ओर रोक दी थी। कुछ ही मिनटों में पीछे से टक्कर हुई और कई वाहन आपस में भिड़ गए। उनकी कार में 8 लोग सवार थे, जिनमें 4 बच्चे शामिल थे। एयरबैग खुलने से सभी की जान बच गई और किसी को चोट नहीं आई। हादसे के बाद मुंबई–आगरा नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटाने और यातायात सामान्य करने में जुटी रही।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर