Monday, September 14, 2026

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने किया जेसोवा मेला-2025 का शुभारम्भ

झारखंड : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित 5 दिवसीय झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) दिवाली मेला-2025 का विधिवत् उद्घाटन किया। मौके पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं।

जेसोवा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कर रही बेहतर कार्य

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जेसोवा मेला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही है कि इस मेले से होने वाली पूरी आमदनी गरीब, जरूरतमंदों के कल्याणार्थ एवं अन्य सामाजिक उत्थान जैसे कार्यों एवं गतिविधियों में लगाई जाए। यह संस्थान शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। आज भी यहां जेसोवा द्वारा बेहतर सामाजिक कार्य करने वाले लोगों के बीच सम्मान राशि का वितरण तथा पुस्तकालय का उद्घाटन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो कई संस्थाओं द्वारा फेस्टिवल के समय अलग-अलग मेले आयोजित किए जाते हैं। सभी संस्थाओं का मेला आयोजित करने का अपना-अपना उद्देश्य होता है लेकिन जेसोवा शुरुआती दिनों से ही गरीब जरूरतमंदों के हित के लिए कार्य करती आ रही है जो सराहनीय है।

जेसोवा मेला-2025
जेसोवा मेला-2025

मुख्यमंत्री ने बेहतर सामाजिक प्रयास के लिए दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मुख्य रूप से जेसोवा को झारखंड आईएएस ऑफिसर्स की अर्धांगिनियों द्वारा संचालित किया जाता है। मैं अपनी ओर से आप सभी जेसोवा मेम्बर्स सहित संस्थान के सभी पदाधिकारियों को बेहतर प्रयास के लिए शुभकामनाएं देता हूं। आप सभी इस संस्थान के माध्यम से समाज के उत्थान हेतु सराहनीय कार्य कर रहे हैं, आप सभी की मेहनत और सेवा का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचता रहे इसी आशा और उम्मीद के साथ जेसोवा मेला-2025 के सफल आयोजन के लिए मैं अपनी ओर से आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

अतिथियों ने मेले का किया परिभ्रमण

मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने मेले का परिभ्रमण किया। विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने जेसोवा के सभी सदस्यों को अपनी ओर से दिवाली मेले की सफलता हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी।

जेसोवा की ओर से हर वर्ष आयोजित होने वाला यह दिवाली मेला झारखंड की संस्कृति, परंपरा और हस्तशिल्प को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ महिलाओं के आत्मनिर्भरता अभियान को भी मजबूती देता है। इस बार भी मेले में स्थानीय कलाकारों, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को मंच मिलेगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर