Thursday, November 5, 2026

जलपाईगुड़ी में सरकारी बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, बच्चे समेत 4 की मौत, 30 घायल

कोलकाता: उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। रविवार को मयनागुड़ी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (NH-27) पर भारी बारिश और खराब मौसम के बीच एक सरकारी यात्री बस और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर (मालवाहक ट्रक) में भीषण टक्कर हो गई। इस दिल दहला देने वाले हादसे में एक मासूम बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसा मयनागुड़ी प्रखंड के उल्लाडाबरी (जोराबाद) के पास हुआ, जिसके बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का बायां हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया और सीटों व खिड़कियों के परखच्चे उड़ गए।

ओवरटेक करने की कोशिश बनी काल

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (NBSTC) की यह सरकारी बस सिलीगुड़ी से कूचबिहार की ओर जा रही थी। इलाके में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही थी, जिससे विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम थी। उल्लाडाबरी के पास बस ड्राइवर ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक बड़े ट्रेलर से पास काटने के चक्कर में बस का बायां हिस्सा सीधे ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसा। लोहे का ट्रेलर बस को चीरता हुआ अंदर तक घुस गया, जिससे कई यात्री अंदर ही फंस गए।

ग्रामीणों ने देवदूत बनकर बचाई कई जानें

हादसे का धमाका सुनते ही आसपास के गांवों के लोग भारी बारिश की परवाह किए बिना तुरंत मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने बस की खिड़कियों और क्षतिग्रस्त हिस्सों को तोड़कर खून से लथपथ यात्रियों को बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। सभी घायलों को तुरंत मयनागुड़ी ग्रामीण अस्पताल और जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों में 17 महिलाएं और 15 पुरुष शामिल हैं, जिनमें से कई की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: हजारीबाग के बड़कागांव में अवैध कोयला खदान में चाल धंसने से एक की मौत, दो अन्य घायल

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

हादसे की जानकारी मिलते ही पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट कर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने तुरंत उत्तर बंगाल विकास मंत्री नीशीथ प्रमाणिक और परिवहन राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बनाने और खुद अस्पताल जाकर राहत कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया है।

राज्य सरकार द्वारा घोषित मुआवजा:

  • मृतकों के परिजनों को: ₹5-5 लाख की अनुग्रह राशि (Ex-gratia)

  • गंभीर रूप से घायलों को: ₹1 लाख की आर्थिक मदद

  • मामूली घायलों को: ₹50 हजार की सहायता

  • मुफ्त इलाज: सभी घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार के सरकारी मेडिकल अस्पतालों द्वारा उठाया जाएगा।

इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर: प्रशासन ने पीड़ितों के परिजनों की सहायता और दुर्घटना से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 8597965016 जारी किया है।

ये खबर भी देखें: 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर