Friday, October 30, 2026

झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा प्रदाता एजेंसी के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, ख़त्म किया करार

रांची : झारखंड सरकार ने 108 एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली एजेंसी का करार तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। लगातार मिल रही शिकायतों और सेवा में अनियमितताओं के बाद सरकार ने यह सख्त कदम उठाया। जांच में सामने आया कि एजेंसी द्वारा कर्मियों को समय पर मानदेय नहीं दिया जा रहा था, वहीं कई एंबुलेंस वाहनों का इंश्योरेंस भी नहीं कराया गया था।

इसे भी पढ़ें: रांची में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई कमांडर अमृत होरो लापुंग थाना क्षेत्र से गिरफ़्तार

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि आम लोगों को बेहतर और निर्बाध आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। नई एजेंसी के चयन और संचालन शुरू होने तक सम्मान फाउंडेशन 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन जारी रखेगी, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकार के इस फैसले के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर