Friday, October 30, 2026

हजारीबाग: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और निर्मला देवी पुलिस हिरासत से हुए रिहा

हजारीबाग : जिले में गुरुवार 19 फरवरी की शाम हिरासत में लिए गए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी को देर रात रिहा कर दिया गया. पुलिस ने दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए थाने ले जाकर पूछताछ की थी.

जानकारी के अनुसार, देर रात तक पूछताछ और कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दोनों नेताओं को छोड़ दिया गया. बताया जा रहा है कि वे NTPC की कोयला परियोजना से जुड़े मुद्दों पर चल रहे आंदोलन के दौरान मौके पर मौजूद थे. प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यह कदम क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया था.

वहीं, समर्थकों ने इस कार्रवाई को आंदोलन को दबाने की कोशिश करार दिया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने पर इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है. दूसरी ओर, प्रशासन का कहना है कि पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की गई है. घटना के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. हालांकि प्रशासन का दावा है कि स्थिति सामान्य है, फिर भी एहतियातन क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर