न्यूज डेस्क: गुजरात में लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 6 मई 2026 को सुबह 8 बजे 10वीं (SSC) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इस साल पास प्रतिशत में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। इस साल कुल 83.86% छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार परिणाम बेहतर रहा है। साल 2025 में पास प्रतिशत 83.08% था, जो इस बार बढ़ गया है। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई। इस दौरान गुजरात के शिक्षा मंत्री प्रद्युमन वाजा ने परिणाम जारी किया। उन्होंने सफल छात्रों, उनके माता-पिता और शिक्षकों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
Highlights:
Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-
कितने छात्र हुए शामिल
गुजरात बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में इस साल कुल 15,27,724 छात्र शामिल हुए थे। 10वीं (SSC) परीक्षा के लिए करीब 9,07,175 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पूरे राज्य में 1701 परीक्षा केंद्र बनाए गए। छात्र आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सबसे पहले GSEB आधिकारिक वेबसाइट खोलें। होमपेज पर SSC-2026 Exam Result लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलने पर अपना 6 अंकों का सीट नंबर दर्ज करें। Go बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट जरूर रखें
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Final: चिन्नास्वामी नहीं, अहमदाबाद में होगा अब फाइनल, धर्मशाला में खेला जाएगा पहला क्वॉलीफायर
व्हाट्सएप और SMS से भी मिलेगा रिजल्ट
वेबसाइट स्लो होने की स्थिति में छात्र व्हाट्सएप और SMS का सहारा ले सकते हैं। व्हाट्सएप नंबर 6357300971 पर अपना सीट नंबर भेजें। कुछ सेकेंड में रिजल्ट आपके मोबाइल पर मिल जाएगा। गुजरात बोर्ड के नियम के अनुसार, छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है। तभी उन्हें पास माना जाएगा। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। बोर्ड उन्हें कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) परीक्षा का मौका देता है। जानकारी के अनुसार, ये परीक्षाएं जून 2026 के आखिरी सप्ताह में आयोजित की जाएंगी।
Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-


