IPL 2026 Final: चिन्नास्वामी नहीं, अहमदाबाद में होगा अब फाइनल, धर्मशाला में खेला जाएगा पहला क्वॉलीफायर

खेल डेस्क : आईपीएल 2026 के नॉकआउट मुकाबलों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है। आईपीएल के 19वें सीजन का ‘ग्रैंड फिनाले’ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आमतौर पर आईपीएल के पिछले सीजन की चैंपियन टीम के होम ग्राउंड में ही अगले सीजन का फाइनल मैच आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला है।

इसे भी पढ़ें : बंगाल में हिंसा जारी, उत्तर 24 परगना जिले में फायरिंग में पांच जवान घायल, चुनाव आयोग सख्त

अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच

आरसीबी की टीम ने पिछले यानी आईपीएल 2025 में पंजाब को 6 रन से हराकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी, लेकिन इस बार उनके होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी में आईपीएल 2026 का फाइनल मैच नहीं खेला जाएगा। बीसीसीआई ने IPL 2026 Final मैच के वेन्यू में बदलाव किया है।  बताया जा रहा है कि ‘MLA विवाद’ ने बीसीसीआई (BCCI) की चिंता बढ़ा दी थी। सुरक्षा कारणों और राजनीतिक खींचतान के बीच बोर्ड ने रिस्क न लेते हुए वेन्यू में बड़े बदलाव किए हैं।

क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच के बदले वेन्यू 

बता दें कि सिर्फ आईपीएल 2026 का फाइनल ही नहीं, बल्कि क्वालीफायर-1 और 2, एलिमिनेटर मैचों के वेन्यू में भी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। IPL 2026 Qualifier 1: अब धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर खेला जाएगा। जबकि Eliminator & Qualifier 2: चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में इन दो अहम मुकाबलों की भिड़ंत होगी। जबकि फाइनल मैच अहमदाबाद के मैदान पर ही होगा, जहां से विजेता टीम मिलेगी।

प्लेऑफ और फाइनल मैच कब?

आईपीएल 2026 क्वालीफायर-1: 26 मई 2026, मंगलवार, धर्मशाला
आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर 2026: 27 मई 2026, बुधवार, चंडीगढ़
आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2: 29 मई 2026, शुक्रवार, चंडीगढ़
आईपीएल 2026 फाइनल मैच: 31 मई 2026, रविवार, अहमदाबाद

क्या है MLA टिकट विवाद?

आईपीएल 2026 का फाइनल मैच का वेन्यू बदलने की वजह MLA टिकट विवाद बताई जा रही है। ये विवाद सीजन के ओपनिंग मैच से पहले शुरू हुआ था कि हर MLA को कम से कम 5 टिकट मिलनी चाहिए, यह कहते हुए कि जनप्रतिनिधि VIP होते हैं और उन्हें टिकट के लिए लाइन में नहीं लगना चाहिए।

इसके बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि MLA और MP को आरसीबी मैचों के लिए 3-3 टिकट दिए जाएंगे। इस फैसले के बाद टिकट के दुरुपयोग के आरोप लगने लगे। हालांकि, कर्नाटक के गृह मंत्री जी.परमेश्वर ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि टिकट ऑनलाइन बुक होते हैं और उनका गलत इस्तेमाल नहीं होता।

उन्होंने ये भी साफ किया कि ये टिकट नॉन-ट्रांसफरेबल हैं और आमतौर पर विधायक या उनके परिवार के सदस्य ही मैच देखने आते हैं। अब इस विवाद की वजह से डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के होम ग्राउंड में आईपीएल 2026 का फाइनल मैच नहीं खेलने का फैसला लिया है।

एयर नाउ स्पेशल

सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आएंगे...

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर