Saturday, October 31, 2026

हजारीबाग महिला थाना के सामने युवती ने खाया जहर, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, मचा हड़कंप

हजारीबाग : शनिवार को महिला थाना परिसर के बाहर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने कथित रूप से जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही आननफानन में महिला थाना पुलिस, सदर थाना पुलिस तथा डीएसपी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और युवती की हालत को गंभीर देखते हुए उसे तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया, फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। युवती की पहचान बड़कागांव निवासी अंजलि कुमारी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार इलाज के दौरान युवती ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि रिम्स में पदस्थापित एक चौथे वर्ष के डॉक्टर से उसका प्रेम संबंध था। बाद में डॉक्टर ने शादी से इनकार कर दिया और इस दौरान उस डॉक्टर ने उसका कई बार शारीरिक शोषण किया गया। पीड़िता के अनुसार, इस मामले को लेकर करीब छह महीने पहले प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक न तो आरोपी से पूछताछ हुई और न ही उसकी गिरफ्तारी की गई।

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी डॉक्टर की मां द्वारा उसे धमकी दी गई कि यदि वह “इज्जत बचाना चाहती है” तो दहेज देना होगा, तभी शादी संभव है। लगातार न्याय न मिलने और मानसिक दबाव के कारण युवती अवसाद में चली गई और महिला थाना के बाहर यह आत्मघाती कदम उठा लिया। इस पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर