गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह में दुर्गा पूजा मेले को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी को लेकर मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार अलग-अलग पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस की टीम मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ पूजा कमेटियों के सदस्यों से भी बातचीत कर रही है।
Highlights:
इसे भी पढ़े: गिरिडीह में नाव पर सवार होकर मां दुर्गा का विसर्जन, मानसरोवर तालाब में दिखी अनोखी परंपरा
पूजा कमेटियों के साथ की बैठक
इसी क्रम में देर रात मुफ्फसिल थाना प्रभारी दल-बल के साथ सीसीएल क्षेत्र के सेंट्रल दुर्गा पूजा कमेटी, बनियाडीह पहुंचे। यहां उन्होंने कमेटी के सदस्यों के साथ बातचीत की और मेले को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने को लेकर जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
कई इलाकों में मेले को लेकर तैयारी
गिरिडीह के कई इलाकों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को होना है। इस दौरान भव्य मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर
इसी के तहत मुफ्फसिल थाना प्रभारी की टीम ने पपरवाटांड़, आम बगान और सेंट्रल दुर्गा पूजा कमेटी, बनियाडीह पहुंचकर मेले का निरीक्षण किया। प्रशासन का प्रयास है कि पूजा और विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।
रिपोर्ट: केशु तिवारी

