Monday, September 14, 2026

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत पहुंचे, भारत के पीएम के साथ होगी खास चर्चा

देश : जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज सोमवार को अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। चांसलर मर्ज अपनी यात्रा की शुरुआत में अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ही अहमदाबाद में उनसे मुलाकात की। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है। चांसलर मर्ज 12 से 13 जनवरी तक दो दिन भारत में रहेंगे। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री मोदी से अहम मुलाकात होगी, जिसमें भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। इस दौरे को भारत-जर्मनी संबंधों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आज का कार्यक्रम

कार्यक्रम के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज साबरमती आश्रम का संयुक्त दौरा करेंगे। इसके बाद लगभग 10 बजे दोनों नेता साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे। यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक परंपरा को दर्शाता है और दोनों देशों के बीच लोगों से लोगों के रिश्तों को मजबूत करने का संदेश देता है। इसके बाद सुबह 11:15 बजे महात्मा मंदिर में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू होगी। इस बैठक में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होंगे। बातचीत का मुख्य फोकस भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा पर रहेगा, जिसे हाल ही में 25 साल पूरे हुए हैं।

किन मुद्दों पर होगी चर्चा

बैठक में व्यापार और निवेश, उन्नत तकनीक, शिक्षा, मोबिलिटी, रक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। इसके अलावा विज्ञान, इनोवेशन, रिसर्च, ग्रीन और सस्टेनेबल डेवलपमेंट जैसे विषय भी बातचीत के अहम हिस्से होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज की आखिरी मुलाकात G7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। उसी बैठक में दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई थी और प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मन चांसलर को भारत आने का निमंत्रण दिया था।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर