Saturday, October 31, 2026

पलामू में गांजा तस्करी का पर्दाफाश, 8.6 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

पलामू: पलामू जिले में नशे के खिलाफ जारी जंग में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला स्थित मधुशाला रोड में पुलिस ने छापेमारी कर 8.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत परिवार के ही चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो काफी समय से इस अवैध धंधे में संलिप्त थे।

मधुशाला रोड पर फैला ड्रग्स का जाल

2 फरवरी 2026 को पलामू एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि जपला के मधुशाला रोड स्थित कुछ घरों में बड़े पैमाने पर गांजे की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना में उदय प्रसाद उर्फ बबलू गुप्ता, दुर्गा देवी और सबिता देवी के नाम सामने आए थे। सूचना की गंभीरता को देखते हुए हुसैनाबाद एसडीपीओ एस. एम. याकूब के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने जब चिह्नित घरों की घेराबंदी कर तलाशी ली, तो अधिकारी भी दंग रह गए।

पुलिस की छापेमारी में तीन अलग-अलग घरों से बिक्री के लिए तैयार 8.6 किलोग्राम गांजा, तांबे का एक छोटा तराजू, एक इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन और गांजा की पुड़िया बनाने में उपयोग होने वाले करीब दो किलो प्लास्टिक पैकेट बरामद किए गए।

पुराने खिलाड़ी हैं गिरफ्तार तस्कर

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उदय प्रसाद उर्फ बबलू गुप्ता, उनकी पत्नी अनिता देवी, दुर्गा देवी और सबिता देवी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ये सभी आरोपी पुराने अपराधी हैं। वर्ष 2021 में भी इन पर स्वापक ओषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज हुआ था, लेकिन जेल से बाहर आते ही इन्होंने फिर से नशे का नेटवर्क खड़ा कर लिया।

खबरें और भी: रिम्स के ट्रामा सेंटर में इलाजरत बाल कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

पुलिस ने इस मामले में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 21/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) और एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B), 25 व 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक पलामू ने कहा है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर