Tuesday, July 21, 2026

बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

रांची: राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बंद घरों को निशाना बनाने वाले एक शातिर गिरोह का रांची पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर गठित एसआईटी (SIT) ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के मुख्य सरगना और चोरी के गहने खपाने वाले एक सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में गलाया हुआ सोना, चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी स्थित गली नं0-05 के फिरदोस अली (उम्र 19 वर्ष) और लालपुर थाना क्षेत्र के एच०बी० रोड स्थित लोहरा कोचा के दिलीप सोनी(उम्र 37 वर्ष) के रूप में हुई है।

दिन के उजाले में करते थे हाथ साफ

पुलिस की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह गिरोह केवल रात ही नहीं, बल्कि दिन के समय भी सक्रिय रहता था। गिरोह के सदस्य मोहल्लों में घूम-घूमकर ऐसे घरों को चिह्नित करते थे जो बंद होते थे। मौका मिलते ही ये घर का ताला तोड़कर अंदर घुसते और महज कुछ ही मिनटों में नकदी और ज्वेलरी लेकर फरार हो जाते थे। गिरफ्तार अपराधियों में एक 19 वर्षीय फिरदोस अली और दूसरा कांटाटोली स्थित ‘मों ज्वेलर्स’ का संचालक दिलीप सोनी शामिल है।  फिरदोस चोरी किए गए गहने दिलीप सोनी को बेहद सस्ते दामों पर बेच देता था। वहीं दिलीप सोनी चोरी के गहने मिलते ही उन्हें तुरंत गला देता था, ताकि उनकी पहचान मिटाई जा सके। बाद में उसी सोने का इस्तेमाल वह नए आभूषण बनाने में करता था।

क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामदगी की एक लंबी सूची जारी की है:
1. गलाया हुआ सोना पत्तर- 2 पीस, क्वॉईल- 1 पीस, टुटा फुटा स्क्रैप, जिसका वजन करीब 15. 40 ग्राम

2. 10 पीस बड़ा और 4 पीस छोटी अंगूठी (वजन करीब 18 ग्राम)

3. एक मंगलसूत्र का लौकेट, नथिया 07 पीस, दोलना 01 पीस, जिसका वजन करीब 23.10 ग्राम

4. छोटा बड़ा भगवान एवं अन्य डिजाईन का लौकेट 13 पीस, जिसका वजन करीब 08.5 ग्राम

5. छोटा कान का बाली 24 पीस, जिसका वजन 09.3 ग्राम

6. 11 जोड़ा टॉप्स आभूषण कुल 22 पीस, जिसका वजन करीब 13.5 ग्राम

7. चाँदी जैसा आभूषण (पायल, अंगूठी, नग लगा हुआ), जिसका वजन करीब 33.5 ग्राम

8. एक रजिस्टर, जिसपर Aryan Chabak लिखा हुआ जिसमें अभियुक्त का मोबाईल नंबर लिखा हुआ एवं अन्य संदिग्ध मोबाइल नंबर लिखा हुआ है।

9. ओप्पो कंपनी का मोबाईल

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर