गिरिडीहः गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मंगलवार को गिरिडीह पहुंची और सदर अस्पताल जाकर बजटो कुम्हरगड़ियां गांव में फूड प्वाइजनिंग के शिकार मरीजों के स्वास्थ्य का हाल जाना। अस्पताल पहुंचने के बाद कल्पना सोरेन ने सबसे पहले फूड प्वाइजनिंग की वजह से अपनी जान गवांने वाले बच्चे की मां से मुलाकात की और उनकों सांत्वना देते हुए दुःख बांटा। इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती अन्य बच्चों और मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली।
इसे भी पढ़ें : नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप 2025-26 में झारखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
बीमार बच्चे को देखकर कल्पना सोरेन भावुक हो गई और कहा कि ये बच्चे भी मेरे अपने ही है जिसकी गलती की वजह से ये सब हुआ है उसे बख्शा नहीं जाएगा। कल्पना सोरेन ने अस्पताल में मौजूद फूड प्वाइजनिंग के सभी मराजों के स्वास्थ्य का हाल जाना और डाॅक्टरों से उनकी स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही कल्पना सोरेन ने बेहतर चिकित्या व्यवस्थ्या को लेकर डाॅक्टरों को आवश्यक निर्देश भी दिये।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ इस घटना पर नज़र बनाए हुए है। हमारा प्रयास है कि सभी प्रभावित जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटें और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। दुख की इस घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।


