Saturday, October 31, 2026

फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिनों के दौरे पर पहुंचे मुंबई, आज होगी पीएम मोदी से मुलाक़ात

मुंबई : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों भारत के अपने तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार देर रात मुंबई पहुंचे. आज मंगलवार को उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात होगी. मैक्रों 17 से 19 फ़रवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं. यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है.

मुंबई में प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय शिखर बैठक भी करेंगे. बाद में, वे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना होंगे, जिसकी मेज़बानी भारत कर रहा है. यह राष्ट्रपति मैक्रों की भारत की चौथी यात्रा है और मुंबई की उनकी पहली यात्रा है.

यह दौरा पिछले सप्ताह भारत सरकार के उस बयान के बाद हो रहा है जिसमें कहा गया था कि भारत रफ़ाल लड़ाकू विमानों का एक बड़ा ऑर्डर देने की योजना बना रहा है. बीते जनवरी में भारत और यूरोपीय संघ के बीच एक महत्वपूर्ण मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर भी हुए थे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर