Sunday, June 14, 2026

झारखंड में 2021 और 2022 बैच के 4 आईपीएस अधिकारियों को मिली प्रोन्नति, अधिसूचना जारी

रांची : झारखंड सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार को अधिसूतना जारी कर झारखंड कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल में प्रोन्नति प्रदान की है. जारी अधिसूचना के अनुसार इन आईपीएस अधिकारियों को वेतनमान लेवल-11 में पदोन्नत किया गया है.

इसमें 2021 बैच के शुभम कुमार खण्डेलवाल और गौरव गोस्वामी को 28 मार्च 2025 की तिथि से प्रोन्नति दी गई है, जबकि 2021 बैच के ही एस. मोहम्मद याकूब को 22 जून, 2025 की तिथि से और 2022 बैच के आईपीएस शिवम प्रकाश को एक जनवरी 2026 की तिथि से प्रोन्नति दी गई है.

इसे भी पढ़ें : पलामू में घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, गुमला में बंद कमरे से मिला दंपती का शव

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर