Friday, October 30, 2026

पलामू में घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, गुमला में बंद कमरे से मिला दंपती का शव

पलामू: जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मा गांव में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात में राजमुनी पाठक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। बताया जा रहा है कि राजमुनी पाठक अपने घर के पास ही मौजूद थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना स्थल ही पर मौत हो गई। घटना के बाद गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल है।

इसे भी पढ़ें : चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और भाकपा माओवादी संगठन के नक्सलियों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी जारी

गुमला में कमरे से दंपती का मिला शव 

इधर गुमला जिले में शहर से सटे दुंदरिया गांव में कमरे से पुलिस ने एक दंपति को अचेतावस्था में मंगलवार देर शाम बरामद किया। प्रारंभिक जांच में कमरे में पत्नी मृत पाई गई जबकि पति की हालत काफी गंभीर नजर आई। आननफानन में पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस पति को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. दंपति की अब तक पहचान नहीं हो पाई है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि दंपती मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते थे. दोनों ने दिन में मछली और भात खाया था. देर तक बाहर नहीं निकलने पर लोगों ने संदेह के बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो दोनों अचेत अवस्था में मिले. प्रारंभिक जांच में मामला जहर खाने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होने की बात कही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर