गिरिडीह: नगर निकाय चुनाव के दौरान हत्या के मामले में गिरफ्तार पूर्व वार्ड पार्षद शिवम आजाद को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बुधवार देर शाम जेल से रिहा कर दिया गया. जेल से बाहर आते ही पूर्व वार्ड पार्षद का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान बड़ी संख्या में उनके परिजनों के साथ साथ उनके समर्थक भी मौजूद थे। बाद में पूर्व वार्ड पार्षद अपने समर्थकों व परिजनों के साथ बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया।
इसे भी पढ़ें : त्योहारों के अवसर पर न्यू गिरिडीह को मिली स्पेशल ट्रेन के ठहराव की सुविधा, 11 अक्टूबर से होगा परिचालन


