देवघर : पूर्व स्पीकर एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता शशांक शेखर भोक्ता ने MMDR बिल पर झारखंड सरकार के विरोध को जायज व सेस लगाने का हक होने की बात कही। चितरा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व स्पीकर ने कहा, भूमि राज्य सरकार की है, इसलिए राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए उस पर सेस लगाने का संवैधानिक और नैतिक अधिकार भी हमें है।
इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर कार्रवाई की मांग को लेकर झासा ने खोला मोर्चा, आज से काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम
उन्होंने जोर देकर कहा कि झारखंड की खनिज संपदा यहां के लोगों की धरोहर है, जिसका उपयोग राज्य के विकास और जनता के कल्याण के लिए होना चाहिए। केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए शशांक भोक्ता ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार केवल अपने कॉर्पोरेट मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए यह कानून लेकर आई है। उन्होंने कहा कि MMDR बिल के जरिए केंद्र सरकार झारखंड की अकूत खनिज संपदा को कॉर्पोरेट घरानों के हाथों लूटने की खुली छूट देना चाहती है।


