Friday, October 30, 2026

पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का लंबी बीमारी के बाद कोलकाता के अस्पताल में हुआ निधन

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का रविवार देर रात निधन हो गया है. रॉय 71 साल के थे. कई तरह की बीमारियों के कारण वह लंबे समय से कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे. अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि रॉय का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ. वह लंबे समय से बीमार थे.

उनके निधन की ख़बर मिलते ही उनके घर के सामने पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता ने बताया कि रॉय का शव दोपहर क़रीब 12 बजे विधानसभा परिसर ले जाया जाएगा. वहां विधानसभा अध्यक्ष समेत तमाम लोग उनको श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद शव को उत्तर 24 परगना ज़िले के कांचरापाड़ा स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा.

रॉय साल 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर कृष्णनगर उत्तर सीट से जीते थे. बाद में वह तृणमूल कांग्रेस में लौट आए थे. लेकिन विधायक पद से इस्तीफ़ा नहीं दिया था. वह साल 2012 में केंद्र की तत्कालीन यूपीए सरकार में क़रीब छह महीने तक रेल मंत्री रहे थे.

अभिषेक बनर्जी ने जताया शोक

रॉय के निधन पर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने संवेदना जाहिर करते हुए कहा कि बंगाल के राजनीतिक इतिहास का एक दौर समाप्त हो गया. उन्होंने कहा, “वह व्यापक अनुभव वाले वरिष्ठ नेता थे. उनके योगदान ने बंगाल की सार्वजनिक और राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण फेज़ को आकार देने में अहम भूमिका निभाई.” अभिषेक बनर्जी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन के प्रति मुकुल रॉय की प्रतिबद्धता को सम्मान के साथ याद किया जाएगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर