Friday, October 30, 2026

पूर्व उप प्रधानमंत्री व भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, हेल्थ को लेकर अपडेट आया सामने

नई दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सोमवार को अपोलो अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है. आडवाणी को 16 अक्तूबर को सीने में संक्रमण (चेस्ट इंफ़ेक्शन) के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अपोलो अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक़, “श्री एल.के. आडवाणी को आज अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है. उनका इलाज़ न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में चल रहा था और उनकी सेहत में सुधार हुआ है.”

इसे भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े को लेकर देशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान संगठन, प्रकाश राज बोले- वोट से हटाएंगे मोदी सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी महीने सात अक्तूबर को केंद्र और राज्य में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 25 साल पूरे करने के मौक़े पर लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाक़ात की थी. पीएम मोदी ने इस मुलाक़ात की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की थी. साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा, “आडवाणी जी से उनके आवास पर मुलाक़ात की और उनका आशीर्वाद लिया.”

आडवाणी ने लिखा, “दशकों की जनसेवा और राष्ट्र-निर्माण में उनके अभूतपूर्व योगदान ने देश पर एक अमिट छाप छोड़ी है. भारत की प्रगति को मज़बूत करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर