नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आखिरकार व्यावसायिक उड़ान सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन ने शुक्रवार को आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि 15 जून 2026 से यहां से कॉमर्शियल फ्लाइट संचालन शुरू कर दिया जाएगा। पहली व्यावसायिक उड़ान इंडिगो द्वारा संचालित की जाएगी। इसके बाद जल्द ही अकस एयर और एयर इंडिया एक्स्प्रेस भी अपनी अपनी सेवाएं शुरू करेंगी।
Highlights:
जून के मध्य तक उड़ान संचालन की तैयारी
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार सभी जरूरी तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है ताकि जून के मध्य तक नियमित उड़ानें शुरू की जा सकें। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं। नायल और यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट से उड़ान संचालन शुरू करने के लिए अब तक करीब 70 फ्लाइट प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इन प्रस्तावों में देश के कई बड़े और प्रमुख शहरों के लिए उड़ान सेवाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एयरलाइंस कंपनियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।
Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-
यह भी पढ़ें: ओरमांझी में 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी गिरफ्तार
शुरुआती चरण में 17 फ्लाइट्स का प्रस्ताव
जानकारी के मुताबिक एयरलाइंस कंपनियों ने शुरुआती दौर में एयरपोर्ट से 17 फ्लाइट्स संचालित करने का प्रस्ताव दिया है। जरूरी मंजूरी मिलने के बाद अब टिकट बुकिंग प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी भी अंतिम चरण में पहुंच गई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। इससे यात्रियों को दिल्ली के अन्य एयरपोर्ट पर निर्भरता कम करनी पड़ेगी और यात्रा आसान होगी। साथ ही क्षेत्र में रोजगार, व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


