Tuesday, September 15, 2026

बिहार की नई विधानसभा का पहला सत्र शुरू, विधायकों को दिलाई गई शपथ

बिहार : बिहार में नई सरकार बनने के बाद 18वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन सदन में हलचल और राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिली। सत्र की शुरुआत नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने के साथ हुई। इसी दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से गर्मजोशी भरे पल भी दिखे और राजनीतिक आरोप भी लगे। इस सत्र में कई दिनों तक कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं और चर्चा होंगी।

पहले दिन विधायकों को शपथ

सत्र की शुरुआत मंत्रियों को शपथ दिलाने से हुई। सबसे पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने शपथ ली। शपथ के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी सीट से खड़े होकर उनका अभिवादन किया और उनसे हाथ मिलाया। यह दृश्य सदन में सौहार्द का प्रतीक माना गया। सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री विजय सिन्हा का विधानसभा पोर्टिको में औपचारिक स्वागत किया गया। दूसरी ओर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का स्वागत RJD और महागठबंधन के विधायकों ने किया। गया के टेकारी से विधायक अजय डांगी ऑटो से विधानसभा पहुंचे, जो चर्चा का विषय बना। BJP के वरिष्ठ नेता और आठ बार के विधायक प्रेम कुमार ने सदन में प्रवेश करते समय मंच को प्रणाम किया।

विपक्ष ने पहले दिन ही सरकार पर साधा निशाना

सत्र के पहले दिन विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला। RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, यह सरकार वोट चोरी से बनी है। जनता ने इन्हें नहीं चुना है। हमारी संख्या कम हो सकती है, लेकिन आवाज उतनी ही बुलंद है। उनके इस बयान से संकेत मिल गया कि आने वाले दिनों में सदन में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहसें हो सकती हैं।

प्रोटेम स्पीकर ने दिलाई शपथ, आगे का कार्यक्रम तय

प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिला रहे हैं। शपथ ग्रहण के बाद सदन के अगले कार्यक्रम 2 दिसंबर को नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 3 दिसंबर को राज्यपाल दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। 4 दिसंबर को राज्यपाल के भाषण पर सरकार सदन में अपना जवाब देगी और 5 दिसंबर को द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा होगी।

नए विधायकों के लिए विशेष हेल्प डेस्क, व्यवस्था की गई आसान

पहली बार सदन में पहुंचे विधायकों की मदद के लिए विधानसभा भवन में हेल्प डेस्क बनाई गई है। कर्मचारी उन्हें अंदर जाने का रास्ता बताते हुए बैठने की व्यवस्था की जानकारी दे रहे हैं। इससे नए विधायकों को सदन की कार्यवाही समझने में आसानी हो रही है।

सभी सीटों पर टैबलेट लगाए गए

18वीं विधानसभा में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। अब सदन पूरी तरह पेपरलेस होगा। सवाल से लेकर जवाब तक सारी प्रक्रिया डिजिटल फॉर्मेट में होगी। हर सीट पर सैमसंग का टैबलेट लगाया गया है। दस्तावेज़ और सूचनाएं अब ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। यह बदलाव बिहार विधानसभा को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

ई-विधान प्रोजेक्ट के तहत नए सेंसर माइक्रोफोन लगाए गए

सदन में कार्यवाही को और पारदर्शी व व्यवस्थित बनाने के लिए नए सेंसर वाले माइक्रोफोन लगाए गए हैं। ये माइक्रोफोन विधायकों की सीट के अनुसार अपने आप सक्रिय या निष्क्रिय हो जाते हैं। इसके लिए एक अलग कंट्रोल सिस्टम भी बनाया गया है, जो स्पीकर के निर्देश पर काम करेगा। इससे सदन की कार्यवाही अधिक साफ-सुथरी और सुचारू होने की उम्मीद है। बिहार विधानसभा का पहला सत्र शपथ ग्रहण, स्वागत समारोह और राजनीतिक तीखे बयानों के बीच शुरू हुआ। तकनीकी सुधारों के साथ यह सत्र कई नए बदलावों का गवाह बनेगा। आने वाले दिनों में अध्यक्ष का चुनाव, राज्यपाल का संबोधन और विपक्ष-सरकार के बीच बहसें इस सत्र को और भी महत्वपूर्ण बनाती हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर