Thursday, July 23, 2026

9 मार्च तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, राहुल गांधी पर बयान को लेकर सियासी तकरार

दिल्ली: संसद के बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन शुक्रवार को लोकसभा में एक बार फिर हंगामा देखने को मिला। प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी और वेल में पहुंच गए, जिसके चलते सदन की कार्यवाही महज पांच मिनट में ही स्थगित करनी पड़ी।

हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग

विपक्षी सांसद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगा रहे थे। हंगामे के बीच चेयर पर मौजूद संध्या राय ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। दोपहर 12 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, लेकिन पहले चरण का सत्र अब 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। संसद का बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण के बाद 23 दिन का अवकाश रहेगा। दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा।

किरेन रिजिजू का बयान

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार राहुल गांधी के खिलाफ एक मोशन लाने पर विचार कर रही थी। उनका आरोप है कि राहुल गांधी ने सदन के नियमों का उल्लंघन करते हुए एक अप्रकाशित पुस्तक का उल्लेख किया और अपने बजट भाषण में भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। रिजिजू ने कहा कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक सब्सटेंटिव मोशन पेश किया है। इसलिए फिलहाल सरकार अपना प्रस्ताव वापस ले रही है। उन्होंने बताया कि स्पीकर से चर्चा के बाद यह तय किया जाएगा कि मामले को प्रिविलेज कमेटी, एथिक्स कमेटी या सीधे सदन में चर्चा के लिए भेजा जाए।

निशिकांत दुबे का आरोप

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सत्ता पाने के लिए देश के बंटवारे की योजना बना रहे थे। हालांकि कांग्रेस की ओर से इन आरोपों पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बजट सत्र के दौरान लोकसभा में लगातार हंगामे के कारण कई बार कार्यवाही बाधित हुई है। विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब सभी की नजर 9 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र के दूसरे चरण पर है, जहां इन मुद्दों पर और तीखी बहस होने की संभावना है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर