Thursday, July 23, 2026

चांडिल NH-33 पर टाटा हाईवे होटल में फायरिंग, दहशत में संचालक

चांडिल : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत एनएच-33 स्थित टाटा हाईवे होटल में गुरुवार देर रात अपराधियों ने फ़िल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी।

घटना करीब सवा दस बजे हुई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गुलशन बेरवा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने कहा है कि सभी आरोपी चिन्हित कर लिए गए हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।

होटल मालिक रंजीत कुमार ने बताया कि दो दिन पहले इन्हीं युवकों के एक अन्य गुट के साथ होटल में मारपीट की घटना हुई थी। गुरुवार रात दूसरे गुट के युवक होटल पहुंचे और उस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज मांगने लगे। जब फुटेज देने से इंकार किया गया तो युवकों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भाग निकले।

Also Read : मोतिहारी में VIP नेता कामेश्वर सहनी की गोली मारकर हत्या, घर के बाहर बदमाशों ने बरसाई गोलियां

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर