Sunday, September 20, 2026

रामगढ़ में कोयला कारोबारी समेत चार घरों पर फायरिंग, दर्जन भर खोखा बरामद

रामगढ़ : रामगढ़ के पतरातू थाना क्षेत्र के सरैयाटोला (सौंदा बस्ती) में दो कोयला कारोबारियों के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। घटना बुधवार की रात की है। घटना में दो बाइक पर 5-6 की संख्या में नकाबपोश अपराधी शामिल थे। कोयला कारोबारी गजानंद प्रसाद उर्फ गज्जू के घर से करीब 15-16 और सयाल सेल समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार के घर से 8-9 खोखे पुलिस ने बरामद किए हैं।

इसके अलावा संजय प्रसाद की दुकान के सामने और सौंदा बस्ती चौक पर भी चली गोली। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के साथ पतरातू और भुरकुंडा थाने की पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल के लिए पहुंचे,पुलिस की मानें तो बरामद खोखे 9 एमएम के हैं, जो छोटे बड़े हथियार से चलाए गए हैं।

इधर भुरकुंडा बाजार में गजानंद प्रसाद की गाड़ी और सरैयाटोला स्थित कार्यालय पर गोली चली। वहीं नीतीश कुमार के घर पर यह तीसरी बार गोलीबारी की घटना हुई है। घटना के वक्त गजानंद प्रसाद के घर पर उनका भतीजा गेट बंद करने निकला था। जो बाल बाल बच गया। गोली की आवाज सुनते ही वह घर में भाग गया। गोलीबारी की घटना दोनों कारोबारियों के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस दोनों ही फुटेज से मामले की छानबीन में जुट गई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर