Saturday, October 31, 2026

ब्राज़ील में जलवायु परिवर्तन पर कॉप-30 की बैठक के दौरान लगी आग

न्यूज डेस्क: ब्राज़ील के वेलेम में संयुक्त राष्ट्र के जलवायु सम्मेलन कॉप-30 के दौरान आग लगने से आयोजन स्थल को तुरंत ख़ाली कराना पड़ा है. हालांकि आग पर जल्दी काबू पा लिया गया. आग एक मंडप में लगी थी. कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि आग पर लगभग छह मिनट में काबू पा लिया गया.

हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 21 लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में दिक्क़त होने पर डॉक्टरों ने जांच की. कई लोगों ने पेवेलियन ज़ोन में आग की लपटें और धुआं उठते देखा. लोगों को तुरंत बाहर ले जाया गया.फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तेज़ी से अंदर की तरफ़ दौड़ती नज़र आईं.

a83d59ed d0d6 4433 998a 9d6db529d320.jpg

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि आग को छह मिनट में बुझा दिया गया और 13 लोगों का धुएं के असर की वजह से इलाज किया गया. आग किस वजह से लगी, यह अभी पता नहीं चल सका है.

जलवायु परिवर्तन से निपटने के अगले क़दमों पर सहमति बनाने की कोशिशें आख़िरी दौर में थीं लेकिन आग की वजह से बातचीत रोकनी पड़ी है. हालांकि संयुक्त राष्ट्र के एक बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को बातचीत फिर शुरू होगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर