Saturday, October 31, 2026

इंस्टाग्राम और फेसबुक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, प्राथमिकी में Meta के इंडिया हेड का भी नाम

नई दिल्ली : जंतर मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित रूप से मॉर्फ्ड और आपत्तिजनक सामग्री साझा करने के मामले में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के कई अकाउंट संचालकों के साथ-साथ Meta के इंडिया हेड के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.

इसे भी पढ़ें : JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, विशेष शाखा ने जारी किया अलर्ट

तेलंगाना बीजेपी नेताओं की शिकायत

पुलिस के अनुसार यह प्राथमिकी तेलंगाना बीजेपी की सोशल मीडिया कोर कमेटी के सदस्य टी. साईकिरण गौड़ और पार्टी समर्थक एस. अरविंद रेड्डी की शिकायत के आधार पर दर्ज की है. टी. साईकिरण गौड़ ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के करीब 20 लिंक पुलिस को सौंपे और Meta के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. मिली शिकायतों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की पहचान में जुट गई है.

हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार, दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित तौर पर मॉर्फ्ड और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने से जुड़ा है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में कई सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों और Meta के इंडिया हेड के खिलाफ बीएनएस व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने Meta को भेजा नोटिस

साइबर क्राइम पुलिस ने Meta को नोटिस जारी कर शिकायतकर्ताओं की ओर से दिए गए संबंधित लिंक और उनसे जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है. ताकि संबंधित आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई संभव हो सके. शिकायतकर्ता एस. अरविंद रेड्डी ने आरोप लगाया कि उन्हें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति और पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से जुड़े कई मॉर्फ्ड, डिजिटल रूप से छेड़छाड़ किए गए, अश्लील, अपमानजनक और भ्रामक वीडियो तथा तस्वीरें मिलीं. उन्होंने इन पोस्टों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर