Thursday, November 5, 2026

रांची में उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर आज कई रास्तों पर एंट्री बंद

रांची: रांची में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे को लेकर आज जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है, जिसके तहत कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर अस्थायी रोक लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक (यातायात) कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक रांची शहर में बड़े और छोटे मालवाहक वाहनों, बसों और अन्य वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। हालांकि, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

रिंग रोड का उपयोग अनिवार्य

भारी वाहनों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए रिंग रोड का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है। रांची से खूंटी और कांके की ओर जाने वाले वाहनों को भी रिंग रोड के माध्यम से भेजा जाएगा। शहर के अंदर प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। शहर के हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, कचहरी चौक, होटल चौक, राम मंदिर चौक, एटीआई मोड़ और राधाकृष्ण चौक पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर इन स्थानों पर ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य सवारी वाहनों के परिचालन पर भी अस्थायी रोक लगाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें: नेपाल में Gen Z विरोध प्रदर्शन मामले में पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार

कुछ मार्गों पर पूरी तरह रोक

नया सराय रिंग रोड से रामपुर चौक तक बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जमशेदपुर और बुंडू से आने वाले वाहनों को रिंग रोड के जरिए डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, रांची से जमशेदपुर जाने वाले वाहनों को दुर्गा सोरेन चौक, टाटीसिलवे होते हुए रिंग रोड के रास्ते भेजा जाएगा। इसके अलावा, खूंटी रोड स्थित ओटीसी और सदाबहार चौक के बीच भी बड़े वाहनों और बसों के परिचालन पर रोक लागू रहेगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी जरूर लें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। सभी प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस और सुरक्षा बल तैनात रहेंगे, ताकि वीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और शहर में जाम की स्थिति से बचा जा सके।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर