Saturday, October 31, 2026

पूजा से पहले स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स एवं एनएचएम कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करें : विशेष सचिव

रांची : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा ने राज्य के सभी जिलों में आउटसोर्स कर्मियों एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान दुर्गा पूजा एवं अन्य त्योहारों से पहले सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न जिलों में मानदेय भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई।

इसे भी पढ़ें : JSSC CGL : धांधली में शामिल छात्रों को तीन घंटे में रटवाये गये 370 प्रश्न, साक्ष्य मिटाने के लिए जलाए गए प्रश्नपत्र

वीसी में एनएचएम के अभियान निदेशक श्री शशि प्रकाश झा, विभाग के संयुक्त सचिव श्री ललित मोहन शुक्ला तथा डीआईसी डॉ. सिद्धार्थ सान्याल सहित सभी जिलों के सिविल सर्जन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक के दौरान विशेष सचिव ने सभी जिलों से आउटसोर्स कर्मियों एवं एनएचएम कर्मियों के मानदेय भुगतान की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान कई जिलों के अधिकारियों ने बताया कि जुलाई एवं अगस्त माह तक के मानदेय का भुगतान कर दिया गया है।

इस पर डॉ. नेहा अरोड़ा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 16 अक्टूबर तक सितंबर माह तक के सभी बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि त्योहार से पहले सभी कर्मियों के बैंक खातों में राशि पहुंच सके और वे बेहतर तरीके से त्योहार मना सकें।

उन्होंने कहा कि आने वाले महीना के लिए मानदेय भुगतान हेतु यदि किसी जिले को अतिरिक्त राशि की आवश्यकता है, तो संबंधित जिले तत्काल राशि की मांग विभाग को भेजें। विभाग की ओर से आवश्यक राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहार से पहले किसी भी कर्मी का मानदेय भुगतान लंबित नहीं रहना चाहिए।

बैठक में विशेष सचिव ने सहियाओं के मानदेय भुगतान की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलों को यह स्पष्ट रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया कि सभी सहियाओं को 12 हजार रुपये का मानदेय प्राप्त हुआ है या नहीं। इसके साथ ही उन्होंने भुगतान से संबंधित विवरण एवं भुगतान पत्रक भी भेजने को कहा, ताकि सहियाओं को मानदेय भुगतान की वास्तविक स्थिति की समीक्षा की जा सके। विशेष सचिव ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि मानदेय भुगतान के मामले में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करें और त्योहार से पहले सभी संबंधित कर्मियों के खातों में राशि पहुंचाना सुनिश्चित करें।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर