Thursday, July 23, 2026

रांची में राहुल दुबे गैंग से मुठभेड़,दो अपराधी घायल , पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

रांची : रांची के रातू थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मुठभेड़ में पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गैंग के बीच आमना-सामना हुआ। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंग के दो अपराधियों को गोली लगी, जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

सूत्रों के मुताबिक, रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन को खुफिया सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के सदस्य खलारी थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी ने अपनी क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) और स्पेशल यूनिट को अलर्ट कर दिया। टीम जब मौके पर पहुंची, तो अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो अपराधियों के पैर में गोली लगी। हालांकि, उनकी पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है और पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक बयान देने से परहेज़ किया है। घायल अपराधियों को कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ के बाद रांची पुलिस ने इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आसपास के गांवों और जंगलों में तलाशी ली जा रही है ताकि गैंग के अन्य सदस्य पकड़े जा सकें या उनके ठिकानों का पता लगाया जा सके। पुलिस की कई टीमें रातभर इलाके में डटी रहीं और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर रांची में सक्रिय गैंगों की मौजूदगी और उनकी बढ़ती हिम्मत को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहुल दुबे गैंग पहले भी कई संगीन मामलों में शामिल रहा है और पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। इस मुठभेड़ को रांची पुलिस की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, लेकिन अभी भी कई सवाल अनुत्तरित हैं कि क्या गैंग के बाकी सदस्य फरार हैं? और क्या कोई बड़ी साजिश टल गई है जिसे अंजाम देने के फिराक में थे ये अपराधी। अब इसको लेकर और अब आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती है। और अब रांची पुलिस की नजर राहुल दुबे गैंग के पूरे नेटवर्क पर है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर