Monday, October 5, 2026

महाराष्ट्र के रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर हुए हादसे में 8 छात्रों की डूबने से हुई मौत

क्राइम डेस्क : महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले के दिवेआगर समुद्र तट पर एक हादसे में 8 छात्रों की डूबने से मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक(एसपी) कार्यालय के मुताबिक, पुणे के आलंदी स्थित विनर्स अकादमी के 48 छात्र और शिक्षक पिकनिक और एजुकेशनल टूर के लिए दिवेआगर बीच पहुंचे थे. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक ग्रुप में 25 लड़के, 17 लड़कियां और 6 शिक्षक शामिल थे. सभी लोग दिघी और दिवेआगर बीच क्षेत्र में घूमने आए थे.

इसे भी पढ़ें : मुंबई में शुक्रवार को होने वाले प्रदर्शन को लेकर सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने ये कहा, पुलिस ने नहीं दी है अनुमति

इसी दौरान कुछ छात्र समुद्र में उतर गए और हादसे का शिकार हो गए. एसपी कार्यालय ने बताया कि घटना में 8 छात्रों की मौत हो गई है. बचाव और राहत अभियान चलाया गया और दूसरे छात्रों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे की वजहों और परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस और स्थानीय प्रशासन आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटे हुए हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर